Amla Benefits In Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज इस लेख में हम amla khane ke fayde के बारे में विस्तार में चर्चा करने वाले हैं।
इसमें कोई दोहराई नहीं है कि आंवला हमारे स्वस्थ जीवन के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर के लिए आंवले के कई सारे फायदे हैं।
आंवले में वे सभी आवश्यक खनिज और विटामिन होते हैं जो न केवल आपके शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि आपको कई तरह के बीमारियों से भी बचाने का काम करते हैं।

मूल रूप से, अंग्रेजी में, इस फल को Indian Gooseberry कहा जाता है, जबकि भारतीय लोग इसे आंवला के नाम से ही अच्छी तरह से जानते हैं।
आप अपनी दैनिक स्वस्थ जीवन शैली के लिए विभिन्न प्रकार के आंवले का सेवन कर सकते हैं जैसे कि Bhumi amla, Sukha amla, Amla powder, Amla juice, Chaikaya amla और भी बहुत कुछ, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है।
तो चलिए, आपका ज्यादा समय बर्बाद न करते हुए अमला के बारे में सब कुछ समझते हैं।
आंवला क्या है? (What is Amla)
Amla khane ke fayde पर सीधे कूदने से पहले, आइए आंवला क्या है, इसे संक्षेप में समझते हैं। सरल शब्दों में कहे तो आंवला मानव शरीर के लिए एक लाभकारी फल है।
इसी वजह से आयुर्वेद में आंवला को अमृतफल कहा जाता है। आंवला का प्रयोग वैदिक काल से औषधि के रूप में किया जा रहा है।
जो औषधि धातुओं और खनिजों से बनती है उसे रसौषधि कहते हैं और पेड़-पौधों से बनने वाली औषधि को कस्तौषधि कहते हैं। आंवला का प्रयोग इन दोनों प्रकार की औषधियों में किया जाता है।
इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, आंवला हमारी सेहत के लिए कितना महत्वपूर्ण है|
दरअसल आंवला फल गोल, छोटा और हरे रंग का होता है जो कि स्वाद में कसैला होता है और यह आंवला फल पकने के बाद लाल रंग का भी हो जाता है|
मुझे लगता है, यह जानकारी आपको आंवला क्या है यह समझने के लिए काफी है। तो चलिए अब अपने मुख्य विषय पर चलते हैं, जो है आंवला खाने के क्या फायदे है|
Benefits Of Amla In Hindi | आंवला के फायदे:
आंवला को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के ढेरों फायदे हैं, तो आइए जानते हैं इनके सेवन से होने वाले फायदे-
इम्युनिटी बढ़ाता है:
आंवला विटामिन सी के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है, जो आपको लगबघ प्रत्येक फल में 600-700 मिलीग्राम विटामिन सी प्रदान करता है।
यह वायरल और बैक्टीरियल दोनों बीमारियों से कुशलतापूर्वक लड़ने और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कैंसर और हृदय संबंधी बीमारियों के प्रभाव को कम करने के लिए बहुत मदद करता है।
इसके अलावा, आंवला सेवन से आपके शरीर को उल्लेखनीय मात्रा में पॉलीफेनोल्स, एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड भी मिलते है, जो हमारे इम्युनिटी लेवल को बूस्ट करने में काफी मदद करते है|
वजन कम करता है:
यदि आप अपने बढ़ते वजन से चिंतित हैं या फिर आप fat loss करना चाहते हैं, तो आंवला को अपने दैनिक आहार में अवश्य शामिल करें।
आंवला में कार्बोहाइड्रेट और वसा (fat) की मात्रा बहुत कम होती है, साथ ही आंवला में मौजूद प्रोटीन आपके क्रेविंग को रोकने में मदद करता है।
आंवला की एक सर्विंग यानी (150 ग्राम) में 66 कैलोरी, 1 ग्राम प्रोटीन, 1 ग्राम से कम fat और 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं।
पोषण विशेषज्ञों (Nutritionists) का कहना है कि आंवला मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।
कई रिसर्च मैं ये पाया गया है कि भोजन से पहले एक गिलास आंवले का रस पीने से पेट भर जाता है और उसके कारण लोग कम खाते हैं।
- यह भी पढ़ें: पिता पर सर्वश्रेष्ठ उद्धरण
हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है:
बाकी फलों के तुलना मैं आंवला में विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाति है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है।
आंवला हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करने के लिए जाना जाता है, जैसे ट्राइग्लिसराइड्स के उच्च स्तर, एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप।
दिल का दौरा और स्ट्रोक का मुख्य कारण होता है रक्त के थक्कों का बनना (formation of blood clots), आंवला इनपर बहुत ही प्रभावशाली काम करता है|
आंवला के अर्क में कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने कि महत्वपूर्ण क्षमता होती है|
दृष्टि में सुधार करता है:
आंवला में विटामिन ए और कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|
विटामिन ए न केवल दृष्टि में सुधार करता है, बल्कि यह मोतियाबिंद, अंतःस्रावी तनाव, उम्र से संबंधित धब्बेदार अध: पतन, आंखों का लाल होना, खुजली और पानी आना जैसी समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है|
मुझे उम्मीद है कि आँखों के लिए इतने सारे amla benefits in hindi जानने के बाद आप आज से ही अपने दैनिक आहार में आंवला अवश्य शामिल करेंगे|
बालों को सुशोभित करता है:
अगर आप बालों के झड़ने, रूसी, सफेद बाल या किसी भी तरह के अन्य बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो आंवला फल का सेवन आपके बालों संबंधित सभी समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत ही असरदार है।
इस खट्टे फल में आयरन और कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजाह से बालों का विकास बहुत ही तेजी से होता है।
साथ ही आंवला में बहुत सारे आवश्यक फैटी एसिड होते हैं, जो बालों के रोम में गहराई से प्रवेश करते हैं और ग्रेइंग को धीमा करते हैं, रूसी को रोकते हैं और बालों के रोम को मजबूत करने में मदद करते हैं।
यही कारण है की लंबे,घने और मजबूत बालों के लिये सभी hair experts हमेशा Amla oil की शिफरस करते हैं
मधुमेह नियंत्रण करता है:
मुझे लगता है कि, आप मैं से बहुत से लोगो ने यह amla benefits in hindi पढ़ने से पहले अपने दादा-दादी से कई बार एक बात सुनी होगी की आंवला मधुमेह को रोकने के लिए सबसे अच्छी दवा है।
और ये बात बिलकुल सच है, यही वजह है की आंवला का उपयोग मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए घरेलू उपचार के रूप में बहुत सालों से किया जाता है|
आंवला के रेशे मानव शरीर में अतिरिक्त शर्करा को अवशोषित करने में मदद कर सकते हैं, जिससे आपको blood sugar levels को नियमित करने में मदद मिलती है।
आंवला बेरी टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों में रक्त शर्करा और लिपिड की मात्रा पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।
पाचन शक्ति मजबूत करता है:
पाचन ठीक से न होने के कारण आपको अपचन, गैस, कब्ज आदि कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, और आगे जाके यह समस्याएं बहुत ही खतरनाक रूप ले लेती हैं।
इसलिए इन समस्याओ को शुरुवात मैं ही रोकना चाहिए|
आंवला की उच्च फाइबर सामग्री और विटामिन सी पाचन तंत्र के लिए उत्कृष्ट है, क्योंकि यह कब्ज को तुरंत ठीक करती है।
आंवला में सूजन-रोधी गुण भी होते हैं, इसलिए सूखे आंवले के पाउडर का उपयोग हाइपरएसिडिटी को ठीक करने और पेट के अल्सर को रोकने के लिए किया जा सकता है।
त्वचा के लिए आंवला के फायदे:
आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण आपकी त्वचा के दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं और त्वचा खूबसूरत दिखाई देती है|
जिन लोगों के चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे हैं, वे आंवला पाउडर, गुलाब जल और नींबू के रस का मिश्रण करके उसे फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
मूल रूप से आंवले में विटामिन, एंटीवायरल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो कई तरह के त्वचा रोगों से आपकी रक्षा करता है।
साथ ही, आप अपने चेहरे को गोरा और खूबसूरत बनाने के लिए रोजाना आंवले के जूस का भी सेवन कर सकते हैं|
एक प्राकृतिक रक्त शोधक (Natural blood purifier) के रूप में कार्य करता है:
इसमें कोई शक नहीं कि आंवला एक महान प्राकृतिक रक्त शोधक है।
आंवला में मौजूद पोषक तत्व रक्त को ना सिर्फ शुद्ध करते हैं बल्की रक्त वाहिकाओं को भी मजबूत बनाते हैं।
आंवला एक एंटीऑक्सीडेंट एजेंट के रूप में कार्य करता है और शरीर को कुशलता से डिटॉक्सीफाई करता है।
आप अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए आंवला पाउडर को एक चम्मच शहद या गुड़ के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं।
स्मृति और दिमाग तेज बनाता है::
कई लोग ऐसे होते हैं जो दिमाग की कमजोरी से परेशान रहते हैं जैसे की पढ़ी हुई बात को याद नहीं रख पाते हैं या फिर कुछ रखा हुआ भूल जाते हैं आदि।
इस प्रकार के लोगों के लिए आंवला बहुत ही असरदार होता है, क्यूंकि आंवले में कई सारे विटामिन और मिनरल होते हैं, जो दिमाग को उच्च मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
इसकी वजह से खून में आयरन की मात्रा के साथ-साथ याददाश्त में भी सुधार होता है।
आंवला में उच्च मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट भी होते हैं जो मस्तिष्क के कार्य और स्मृति में सुधार करते हैं।
आंवला की रासायनिक संरचना (Chemical composition of Amla):
आंवला में विभिन्न पॉलीफेनोल्स जैसे एलाजिक एसिड, गैलिक एसिड, एपिजेनिन, क्वेरसेटिन, ल्यूटोलिन और कोरिलागिन होते हैं। आंवला की अनुमानित रचना नीचे दी गई तालिका में दी गई है।
Sr. No. | Component | Content (per 100 g) |
1 | Carbohydrate | 10 g |
2 | Zinc | 0.12 mg |
3 | Protein | 0.80 g |
4 | Magnesium | 10 mg |
5 | Total calories | 44 Kcal |
6 | Fiber | 4.3 g |
7 | Potassium | 198 mg |
8 | Calcium | 25 mg |
9 | Iron | 0.31 mg |
10 | Fat | 0.50 g |
आंवला लेते समय सावधानियां। Precautions While Taking Amla:
- कुछ एलर्जी वाले लोगों के लिए आंवला उत्पादों के सेवन से रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है।
- मधुमेह रोगी को आंवला का सेवन डॉक्टरों के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो सकता है।
- आंवले के रस के अधिक सेवन से त्वचा में रूखापन आ सकता है।
- खांसी या तेज कफ की समस्या होने पर आंवले से बचना चाहिए।
- सर्जरी के दौरान और बाद में आंवला की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है।
Amla Benefits In Hindi पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
एक दिन में कितना आंवला खाना चाहिए?
आप रोजाना 1-2 कच्चे आंवला या फिर जूस के रूप में भी ले सकते हैं। हालांकि, इसे खाना शुरू करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लेने लेनी चाहिए|
यदि आप गर्भवती हैं, स्तनपान करा रही हैं या निम्न रक्त शर्करा के स्तर का निदान किया गया है तो आपको आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए।
आंवला चूर्ण का सेवन कैसे करे?
आंवला चूर्ण का सेवन आप सुबह-सुबह पानी मैं मिलाकर भी कर सकते हैं या फिर शहद के साथ भी कर सकते हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर है|
क्या आंवला वजन घटाने के लिए अच्छा है?
जी हा, इसमे कोई दोहराई नहीं है कि आंवला वजन घटाने के लिये सबसे अच्छा होता है|
आंवला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और साथ ही कैलोरी बर्न करने में आपकी मदद करता है। इस्लिये अपने दिन की शुरुआत एक गिलास आंवले का रस पी कर जरूर करें|
आंवला खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
आंवला को सुबह खाली पेट लेने से अधिकतम लाभ प्राप्त होता है।
आंवला का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?
हला की आंवला एक स्वस्थ फल है लेकिन गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और मधुमेह वाले लोगों को आंवला खाने से बचना चाहिए।
आंवला जूस पीने का सबसे अच्छा समय कब है?
वैसे तो आप आंवला जूस का सेवन कभी भी कर सकते हैं, लेकिन बेहतर परिणम पाने के लिए आप आंवले का जूस सुबह उठकर खाली पेट पिया करें|
सारांश:
अगर आप एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आप उपरोक्त Amla benefits in hindi को अनदेखा नहीं कर सकते है|
क्योंकि अब आप समझ गए होंगे कि Amla khan ke fayde कितने सारे हैं|
तो फिट और स्वस्थ जीवन जीने के लिए आंवला को अपने दैनिक आहार में आज से ही शामिल करें।
और इस लेख को अपने प्रियजनों के साथ साझा करना न भूलें, क्योंकि आज के आधुनिक युग में sharing is real caring!