Beti Bachao Beti Padhao Yojana: नमस्कार दोस्तो, आज के इस लेख में हम Beti Bachao Beti Padhao Yojana Online Form 2023, Beti Bachao Beti Padhao Yojana की लाभ तथा विशेषताएं क्या है, प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कैसे करे इन सबके बारे में जानेंगे|
एक समय था की बेटी पैदा होने पर घर में अफ़सोस मनाया जाता था और कहीं कहीं तो उन्हे पैदा होते ही मार दिया जाता था, लेकिन अब जमाना बदल गया है।

समाज में बेटे और बेटियों में होने वाले भेदभाव भी अब काफी हद तक कम हुए हैं और इन्हे और कम करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2015 को Beti Bachao Beti Padhao Yojana की शुरुआत की|
यह योजना न सिर्फ बेटियों को आत्मनिर्भर और मजबूत बनने में मदत करती है बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित करती है।
दरसल यह योजना आरंभ हुए कई साल हुए हैं, लेकिन फिर भी इस योजना के बारे में काफ़ी लोग अनभिज्ञ है।
तो आइये आज इस लेख के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 2023 क्या है, इसकी विशेषताएं क्या है, इस योजना का उद्देश्य क्या है , इस योजना के लाभ क्या है, इसकी पात्रता क्या है, इस योजना के जरूरी दस्तावेज क्या क्या है, और इस योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना | Beti Bachao Beti Padhao Scheme 2023:
एक जमाना था जब लोग लड़कियों को लड़कों के मुकाबले कम आखते थे और ये काम उनके बस का नहीं है, लड़किया ऐसे काम करने के लिए सक्षम नहीं है जैसे टिपनिया करते थे।
लेकिन आज दुनिया में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां लड़कियोंने अभी तक अपना झंडा नहीं गाड़ा है, आज देश के लगभग हर एक क्षेत्र में लड़किया लड़कों के कंधो से कंधा मिलाकर काम कर रही है।
इसी तरह लड़कियोंकों और भी सक्षम बनाने के लिए और उनका सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करने के लिए, साल 2015 में भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा Beti Bachao Beti Padhao Yojana का आरंभ किया गया|
- यह भी पढ़ें: एक शिक्षक से लेकर भारत के राष्ट्रपति पद तक का सफर
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य न सिर्फ देश के बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है बल्की साथ ही में देश में हो रही भ्रूण हत्या को भी रोकना है।
साल 2014-15 में केवल 100 जिलों में इस योजना का आरंभ किया गया था, लेकिन आज यह योजना देश के प्रत्येक जिले में संचालित की जा रही है।
Beti Bachao Beti Padhao Yojana Overview:
आइये जानते है बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना 2022 की मुख्य विशेषताएं,
योजना का नाम | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ |
वर्ष | 2023 |
विभाग | महिला और बाल विकास मंत्रालय |
आरम्भ की गयी | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
आरम्भ की तिथि | 22 जनवरी 2015 |
लाभ लेने वाले | देश की बेटियाँ |
उद्देश्य | लड़कियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://wcd.nic.in/ |
Beti Bachao Beti Padhao Scheme | बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना क्या है?
आइये सरल भाषा मैं समजते है की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना है क्या? दरअसल, इस के योजना अंतर्गत बालिका के माता-पिता को अपने बेटी का बैंक खाता किसी राष्ट्रीय बैंक या फिर नजदिकि पोस्ट ऑफिस में खुलाना होगा|
यह बैंक खाता बेटी के जन्म से लेकर उसके 10 साल की उम्र तक कभी भी खुला सकते है।
जिसमे उन्हें बालिका के बैंक खाता खोलने से लेकर 14 साल की उम्र तक एक निर्धारित धनराशि जमा करनी होगी।
बालिका के 18 साल होने के बाद इस धनराशि का 50% आप निकाल सकते हैं और बालिका के 21 साल पूरा होने के बाद लड़की की शादी के लिए या फिर पढ़ाई के लिए आप सारी धनराशि निकाल सकते हैंI
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में कितना पैसा जमा कराना होगा तथा आपको वापस कितना पैसा प्राप्त होगा?
जैसे की हमने आपको पहले ही बताया है कि, आप सभी को इस योजना के तहत बिटिया के 14 साल के उमर तक बैंक में निर्धारित धनराशि जमा करनी होगी, और बिटिया की 18 साल की आयु पूरी होने के बाद आप अपनी धनराशि का 50% निकाल सकते है, यह योजना बिटिया के 21 साल का होने पर बंद कर दी जाती है।
12,000 रूपये प्रतिवर्ष जमा कराने पर:
यदि आप अपनी बिटिया के बैंक खाते में एक हजार रुपये प्रति माह जमा करते हैं, तो आपके खाते में एक साल में 12,000 रुपये और 14 साल में एक लाख अड़सठ हजार रुपये होंगे।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तेहत आपको छह लाख सात हजार एक अट्ठाईस की राशि मिलेगी।
- यह भी पढ़ें: रितेश देशमुख ने माने सरे-आम सलमान खान के आभार
1.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष जमा कराने पर:
यदि आप अपनी बिटिया के बैंक खाते में सालाना 1.5 लाख रुपए जमा करते हैं तो 14 साल में आपके खाते में इक्कीस लाख रुपए जमा हो जाएंगे।
अब आपको इस योजना के तहत बहत्तर लाख रुपये 72,00,000 की राशि मिलेगी।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पात्रता:
प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पात्रता जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े,
- बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुला होना अनिवार्य है।
- आवेदक भारत राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- योजना के तहत आवेदन करने के लिए बेटी की उम्र 10 साल होनी चाहिए
- आवेदन करने के लिए आवेदक के पास नीचे दिए गए दस्तावेज उपलब्ध होने जरुरी है।
Beti Bachao Beti Padhao Scheme के दस्तावेज़:
अगर आप Beti Bachao Beti Padhao Scheme 2022 का आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होना बहुत जरुरी है,
- आधार कार्ड
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- माता पिता का पहचान पत्र
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूलनिवासी प्रमाणपत्र
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में आवेदन कैसे करे?
आवेदक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते है।
तो चलिए जानते है कैसे आप ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम के जरीये भारत सरकार के इस योजना में आवेदन कर सकते हैं|
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP Yojana) ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
Beti Bachao Beti Padhao Yojana के अंतगर्त ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे और योजना का लाभ ले,
- सबसे पहले आवेदक को महिला और बाल विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा होम पेज खुल जायेगा |

- इस होम पेज पर आपको Women Empowerment Scheme का एक विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करे|
- Women Empowerment Scheme के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आगे का पेज खुल जायेगा जहा आपको Beti Bachao Beti Padhao Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- फिर आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा, जहा Beti Bachao Beti Padhao से संबंधित सभी नई योजनाए और अभियान के बारे में आपको विस्तार से जानकारी मिलेंगी|
- इसके बाद विस्तार पूर्वक सभी सुचनाए पढ़े और बताए अनुसार आवेदन करने की प्रक्रिया का पालन करे और योजना का लाभ उठायें|
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP Yojana) ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?
Beti Bachao Beti Padhao Yojana के अंतगर्त ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे और योजना का लाभ ले,
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सरकारी बैंक की शाखा अथवा पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
- उसके बाद आपको वहा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करके उसमे सभी आवश्यक जानकारियों को सही सही भरना है।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
- अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को सम्बंधित बैंक अधिकारी के समक्ष जमा करा दे। इस प्रकार से आप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर चलाई जा रही फर्जी योजना:
भारत सरकार कि यह योजना जनता के बीच लोकप्रिय होने की वजह से आजकल इस योजना के अंतर्गत नकद प्रोत्साहन के नाम पर फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं।
इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफ़ी ज़्यादा वायरल हो रही है, जिसके तहत दावा किया जा रहा है कि इस योजना के तहत 2 लाख रुपये की मदद भारत सरकार द्वारा दी जा रही है और यह बता कर आपको फॉर्म बेचे जा रहे है|
आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत किसी भी तरह का नकद हस्तांतरण घटक का प्रावधान नहीं है।
इस योजना के माध्यम से केवल देश के नागरिकों की मानसिकता में बेटियों को लेकर सुधार करना है और साथ ही में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।
इस योजना के तहत आप बिटिया की 18 साल की आयु पूरी होने के बाद धनराशि का 50% और 21 साल होने के बाद पूरी धनराशि निकाल सकते है|
इसलिए अगर कोई आपको इस योजना के तहत तुरंत धनराशि मिलती है यह कहकर फॉर्म बेच रहा है, तो समझ लीजिये वह व्यक्ति आपके साथ धोखाधड़ी कर रहा है|
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य:
आज भी हमारे देश में कई जगह पर बेटियों को बोझ माना जाता है, यही कारण है की कही उन्हें माँ के गर्भ में ही मार दिया जाता है, तो कई उन्हें बहुत ही हिन् दर्जा के व्यवहार का सामना करना पड़ता है|
इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए साल 2015 में भारत सरकार द्वारा Beti Bachao Beti Padhao Scheme का आरंभ किया गया|
जिसका मुख्य उद्देश्य लिंग अनुपात में सुधार करना और साथ ही में बेटियों के माता-पिता को उनके बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है|
यह योजना अभी तक स्त्री भ्रूण हत्या रोकने में काफ़ी कारगर साबित हुई है|
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लाभ तथा विशेषताएं:
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतगर्त भारत सरकार द्वारा लड़कियों को उनकी पढ़ाई और शादी के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतगर्त आपके द्वारा जमा की गयी धनराशि आपको भारत सरकार द्वारा दी गयी आर्थिक मदद के साथ वापस दी जाएगी |
- BBBP योजना (Beti bachao beti padhao yojana) के माध्यम से देश में बेटियों की मृत्यु दर कम होगी और लोग शिक्षा क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करेंगे।
- देश में लड़का और लड़की को एक समान समझा जायेगा और लड़कियों को लेकर कोई भी भेदभाव नहीं किया जायेगा।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भ्रूण हत्या को रोका जाएगा और इसके अलावा बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से बेटियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और उनका भविष्य उज्जवल बनेगा।
FAQ’s About Beti Bacho Beti Padhao Yojana 2023:
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 2 लाख रुपये स्कीम योजना क्या है ?
आपको बता दे कि, भारत सरकार ने ऐसी कोई भी योजना लागू नहीं की है, यह सिर्फ एक सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज है|
इसलिए इस तरह के फर्जी स्कीम से बच कर रखे|
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को कब शुरू किया गया?
भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा यह योजना 22 जनवरी, 2015 को शुरू की गयी|
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
भारत सरकार के इस योजना से जुडी सारी जानकारी आप उनकि आधिकारिक वेबसाइट wcd.nic.in/bbbp-schemes से प्राप्त कर सकते है।
इस योजना का लाभ किसे प्रदान किया जायेगा?
भारत सरकार के इस योजना का लाभ देश की बेटियों को उनका भविष्य अधिक सुरक्षित करने के लिए प्रदान किया जायेगा ।
BBBP Scheme Contact Information:
दोस्तो, आज हमने इस लेख के माध्यम से आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है|
लेकिन फिर भी अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है या फिर आपके मन में इस योजना को लेकर कोई भी संदेह है, तो आप यहां क्लिक करके संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान तुरंत कर सकते हैं।